फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In the eye camp, 500 patients were given glasses, 100 cataract operations were marked

नेत्र शिविर में 500 रोगियों को बांटे चश्में, 100 मोतियाबिंद ऑपरेशन को चिन्हित

Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
In the eye camp, 500 patients were given glasses, 100 cataract operations were marked
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में मरीजों को देखते डॉ राक? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सीबी गेस्ट हाउस में किया गया। करीब 800 मरीजों का परीक्षण किया गया। 500 से अधिक रोगियों को निशुल्क चश्मे भी महिला शक्ति की ओर से बांटे गए। इनमें 100 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए।
विज्ञापन

महिला शक्ति की अध्यक्षा अनु बंसल के निर्देशन में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने फीता काटकर किया। शिविर में राष्ट्रदीप सिंह, वर्तिका जैन, अमित बंसल, संजय मित्तल, संजय अग्रवाल, अनिल मित्तल, विवेक माथुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनु बंसल ने बताया कि शिविर में 800 से अधिक रोगियों ने परीक्षण कराया। 500 से अधिक रोगियों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। सभी रोगियों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। 100 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया है। इन लोगों का 22, 26 और 27 अप्रैल को आपरेशन किए जाएंगे। संचालन कल्पना राजोरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक निदेशिका एकता मित्तल, सीमा अग्रवाल, गौरी बंसल, मधु गर्ग, राखी बंसल, रीना गर्ग, रेनू अरोरा, शिखा, शीनू, तनु माथुर, प्रिया, दीपाली, दीपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed