{"_id":"fae2ce5ae752d5d442eab009568261fb","slug":"in-the-accident-killed-one-injured-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, महिला घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, महिला घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद हाईवे पर विक्की सवार ससुर-पुत्रवधू को असंतुलित कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन इससे पूर्व ही ससुर की मौत हो गई।
थाना नगलासिंघी के गांव रामपुर निवासी ग्या प्रसाद (65) पुत्र स्व. ऊषाराम रविवार शाम पौने पांच बजे करीब अपनी पुत्रवधू रीना देवी पत्नी राकेश कुमार को विक्की पर फीरोजाबाद से लेकर गांव लौट रहे थे। टोल प्लाजा के निकट से पीछे से आई तेज गति की कार ने विक्की में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में विक्की सवार ससुर ग्या प्रसाद और बहू रीना गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। दुर्घटना होने पर एकत्रित राहगीरों ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही ग्याप्रसाद ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र राकेश ने थाना पुलिस में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।