फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Imposed on the accused in the murder of Chandra friend

दोस्त पर लगाया चंद्रप्रकाश की हत्या का आरोप

Mon, 16 Feb 2015 06:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Feb 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
 बटेश्वर मार्ग से बरामद किए गए युवक के शव की शिनाख्त कन्हीं उर्फ चंद्रप्रकाश के रूप में की गई है। उसके फूफा ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



शिकोहाबाद पुलिस ने रविवार को बटेश्वर मार्ग से एक युवक का शव बरामद किया था। उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार को मृतक के फूफा ओमनारायन ने शिकोहाबाद पहुंच कर शव की शिनाख्त कन्हीं उर्फ चंद्रप्रकाश झा निवासी नई बस्ती नवादा थाना मक्खनपुर के रूप में कर ली। उन्होंने बताया कि कन्हीं 14 फरवरी को गांव आया था। 16 को सास मीनादेवी के त्रियोदशी संस्कार में भाग लेने के लिए उसे दौकेली जाना था लेकिन 14 फरवरी की शाम को वह दोस्त योगेश से मिलने के लिए शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहा गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन



उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि कुछ युवकों का मैनपुरी चौराहा पर विवाद हुआ था। उन्होें योगेश पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने योगेश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed