फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   IMA protested against the incident with the doctor

चिकित्सक के साथ घटना पर आईएमए ने जताया विरोध

Sun, 26 Sep 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
IMA protested against the incident with the doctor
फिरोजाबाद। क्लब चौराहा स्थित पंजीकृत चिकित्सक के क्लीनिक पर शनिवार को हंगामे पर आईएमए फिरोजाबाद शाखा ने विरोध दर्ज कराया है। आईएमए से जुडे़ चिकित्सकों ने की घटना की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कदम उठाने की बात कही है। फिरोजाबाद क्लब में आयोजित बैठक में चिकित्सकों ने मामले में सोमवार को डीएम से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

विगत शनिवार दोपहर क्लब चौराहा स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक अग्रवाल का क्लीनिक पर आए एक व्यक्ति का वायरल से पीड़ित बच्चे को जल्द देखने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद क्लीनिक पर हंगामा हो गया था। इस पर आईएमए चिकित्सक के पक्ष में उतर आया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित बैठक में आईएमए पदाधिकारियों ने कहा कि खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति सोनू शर्मा का कृत्य आपत्तिजनक है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर आईएमए सख्त कदम उठाएगा। इस दौरान आईएमए शाखा अध्यक्ष डॉ. एसपीएम चौहान डॉ. जेपी बंसल, डॉ. राधामोहन गुप्ता, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. रामकुमार गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. विनोद अग्रवाल, डॉ. नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आईएमए पंजीकृत चिकित्सक पर चिकित्सा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार का भेदभाव करने का आरोप गलत है। डॉ. विवेक अग्रवाल के क्लीनिक पर शनिवार को हुई घटना का विरोध करते हैं। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कदम उठाएंगे। डीएम से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा।
डॉ. जलज गुप्ता सचिव आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed