फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   illigle arm factory catched

पटेल कारखाने के पीछे संचालित हो रही थी तमंचा फैक्ट्ररी, दो गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
illigle arm factory catched
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटेल कारखाने के पीछे बाउंड्री में तमंचा बनाने की फैक्ट्ररी पुलिस ने पकड़ी है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से बने और अध बने तमंचों के साथ तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर द्वारा सूचना दी कि पटेल कारखाने के पीछे कुछ लोग तमंचा बनाने और बेचने का काम कर रहे हैं। उक्त स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी अमर निवासी रविदास नगर सैलई थाना रामगढ व मुगीसउद्दीन निवासी हबीबगंज थाना रागमढ़ के रहने वाले है। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के पास से 15 तमंचा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर, आठ नाल और एक तमंचा अधबना व तमंचा बनाने की फैक्ट्री के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चेकिग के दौरान पांच गिरफ्तार
खैरगढ़। खैरगढ़, सिरसागंज और उत्तर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय भारद्वाज ने बताया कि चेकिंग के दौरान नितिन कुमार व जीसान निवासी सांखिनी खैरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचा बरामद हुए है। वहीं, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदमाह आजाद पैंटर वाली गली निवासी सुनील कुमार को 70 लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया गया। सिरसागंज थानाध्यक्ष शिव कुमार चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान गिहार कॉलोनी निवासी राजवीर को तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे ने बताया कि गश्त के दौरान कल्ला उर्फ चरन सिंह निवासी टापाखुर्द थाना उत्तर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed