{"_id":"c6e961be384c2bfb0a4ccf3fbcb14659","slug":"illegal-vehical-in-firozabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर दौड़ रही सत्ताधारियों की डग्गामार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर दौड़ रही सत्ताधारियों की डग्गामार बसें
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 31 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा एवं मैनपुरी से चलने वाली दर्जनों की संख्या में डग्गामार बसों पर सत्ताधारी दल का झंडा और निशान देखकर खाकी पर हाथ डालने से डरती है। परिवहन विभाग को लाखों का चूना लगाने वाली डग्गामार बसों के चालक दबंगई से बस स्टेंड के पास सवारियां भरते हैं और रोडवेज की बसें खाली खड़ी रहती हैं। जिला मुख्यालय दबरई का मुख्य गेट हो या फिर शहर के सुभाष तिराहा, सुहागनगर चौराहा, बस स्टेंड या फिर कोई चौराहा यह बसें बेखौफ होकर यात्रियों को ढो रही हैं। किराया भी मनमाफिक वसूला जा रहा है। यदि यात्री सफर के दौरान किराए को लेकर विरोध भी करें तो चालक एव परिचालक झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। महीनेदारी के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहने वाली खाकी एवं ट्रैफिक पुलिस के जवान इन गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जहमत नहीं उठाते।
एआरटीओ भी नहीं करते कार्रवाई
हाइवे पर बिना परमिट के दौड़ती बसें परिवहन निगम को चूना लगा रही हैं लेकिन इनके खिलाफ एआरटीओ के द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की बात तो कही लेकिन बाद में चुप्पी साध ली।
शिकोहाबाद डिपो को हर दिन लग रही एक लाख की चपत
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। चिल-चिलाती धूप से बाजारों में सन्नाटा है तो शिकोहाबाद डिपो को प्रतिदिन करीब एक लाख की चपत लग रही है। धूप के कारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इसके कारण विभाग को हर माह करीब 30 लाख का घाटा सहना पड़ रहा है। वहीं डग्गामार बसों के चलते भी विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकोहाबाद डिपो के तहत संचालित होने वाली 66 बसों की आय बढ़ने के बजाय घट गई है। बसों में खिड़की नहीं होने के कारण और दोपहर के वक्त लू के थपेड़े लगने से लोग ऐसी बसों में सफर नहीं कर रहे। इसका फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं। शिकोहाबाद डिपो के एआरएम मदन लाल ने कहा कि चिल-चिलाती धूप के कारण डिपो की आय में प्रतिदिन करीब एक लाख की हानि हो रही है। यही नहीं डग्गामार वाहनों के आगरा, इटावा, मैनपुरी क्षेत्र में दौड़ने के कारण भी विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।