फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal encroachment on Gram Sabha land removed

Firozabad News: ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाया

Mon, 09 Jan 2023 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment on Gram Sabha land removed
जसराना। एसडीएम के निर्देश पर तहसील के गांव नगला नौजर पहुंचे कानूनगो एवं हल्का लेखपाल ने निर्माण कार्य को तुड़वाकर अवैध कब्जे को हटवाया। दुबारा कब्जा करने पर मामला दर्ज कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्या को सूचना मिली कि नगला नौजर में नीरज, हरीओम, राजपाल ने ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कानूनगो लटूरी सिंह, हल्का लेखपाल मनोज शर्मा को मौके पर भेज जांच के बाद कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे कानूनगो एवं लेखपाल को ग्राम सभा की जमीन पर पक्का निर्माण होते मिला। अवैध रुप से हो रहे निर्माण को तुड़वाया गया। एसडीएम पारसनाथ मौर्या ने बताया नौजर निवासी तीन लोग अपने खेत के आगे मौजूद ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर रहे थे। कब्जे को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed