फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal cuts on the highway will be closed, NHAI seeks police assistance

Firozabad News: हाईवे पर अवैध कट होंगे बंद,एनएचएआई ने मांगी पुलिस सहायता

Wed, 23 Nov 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts on the highway will be closed, NHAI seeks police assistance
फिरोजाबाद। डीएम ने सड़क सुरक्षा को बनाए कार्यवृत के संबंध में अलग-अलग विभागों से आख्या मांगी हैं। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल एनएचएआई अफसरों ने हाईवे पर बने अवैध कट को बंद कराने के लिये पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवि रंजन ने मंगलवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की चतुर्थ बैठक ली। बैठक के दौरान डीएम ने समिति सदस्य सभी विभागों से जिले में सड़क सुरक्षा को बनाए एजेंडा पर हुई कार्यवाही की अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने को कहा। बैठक के दौरान हाईवे पर बने अवैध कट को बंद कराने के संबंध में भी चर्चा हुइ। चर्चा के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक ने अवैध कट को बंद कराने के लिये पुलिस सुरक्षा की मांग की। डीएम ने मक्खनपुर, जैन मंदिर और रसूलपुर क्षेत्र में अवैध कट बनाने के लिये पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करने को तैयार आईटीएमएस प्रणाली के क्रियान्वयन शिथिलता पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि 15 साल पुराने वाहनों को आईटीएमएस प्रणाली के जरिए चिन्हित कर उचित कार्यवाही करें। डीएम ने यातायात व परिवहन विभाग को हाईवे व जिले की अन्य सडकों पर ब्लैक स्पॉट चिहिंत करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान डीएम ने कृषि कार्य को स्वीकृत ट्रैक्टर-ट्राली के व्यवसायिक प्रयोग अथवा ईट-गिट्टी ढुलाई पर रोक के लिए एनएच आधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने हाईवे पर विचरने वाले पशुओं पर अंकुश के लिए पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया। बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, नगर मजिस्ट्रेट मनोज सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed