फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ill enemal treetmnt doctor

बीमार पशुओं के उपचार के लिए ब्लाकवार पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
ill enemal treetmnt doctor
फिरोजाबाद। बीमार पालतू व दुधारू पशुओं के उपचार हेतु जिले के पशुपालन विभाग ने ब्लाक वार पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती की है। बीमार पशुओं के उपचार हेतु नियुक्त पशुचिकित्सकों के नंबर भी जारी किए गए हैं। आम जन एवं पशु पालकों हेतु जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रभंजन शुक्ला ने सोमवार को पशु चिकित्साधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। लॉक डाउन के कारण पालतू अथवा दुधारू पशुओं को बीमारी की स्थिति में उपचार उपलब्ध होने में दिक्कत नहीं होगी। बीमार पशुओं के उपचार अथवा संक्रामक बीमार टीकाकरण के लिए भटक रहे पशु पालकों को अब संबंधित ब्लाक पर ही चिकित्सीय सेवा उपलब्ध होगी। जिले के पशुपालन विभाग ने सभी नौ ब्लाकों में पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती की है। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रभंजन शुक्ला के अनुसार फिरोजाबाद ब्लाक क्षेत्र में बीमार पशुओं के उपचार हेतु पशु पालक डॉ अरविंद त्रिपाठी मोबाइल नंबर 9897623259,शिकोहाबाद ब्लाक में डॉ अशोक कुमार 9412124284,मदनपुर में डॉ संजय कुमार 8979617061,अरांव में डॉ अनिल शर्मा मोबाइल नंबर 9456803604,खैरगढ में 9455544802,एका में डॉ रनवीर सिंह 9412664304,जसराना में डॉ नरेश चंद शर्मा 9756486520,टूंडला में डॉ सुबोध कुमार 8535025920 एवं ब्लाक नारखी क्षेत्र में डॉ विनोद कुमार कुशवाह से उनके मोबाइल नंबर 9458018054 पर संपर्क किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed