फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If 8 lakh rupees were not received in additional dowry, the female constable was thrown out of the house.

Firozabad News: अतिरिक्त दहेज में 8 लाख नहीं मिले तो महिला सिपाही को घर से निकाला

Sat, 07 Oct 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
If 8 lakh rupees were not received in additional dowry, the female constable was thrown out of the house.
टूंडला। अतिरिक्त दहेज में 8 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने महिला सिपाही को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला सिपाही के पिता ने पति सहित 9 ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हाथरस के थाना सहपऊ अंतगर्त गांव लोधई निवासी शिवकुमार दीक्षित हाल निवासी गोविंदराज एस्टेट एटा रोड, टूंडला ने अपनी पुत्री दिशा की शादी 9 दिसंबर 2017 को पार्किसगंज चौक, कोतवाली व जिला सुल्तानपुर निवासी सुमित शर्मा के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज में नौ लाख रुपये लाने के लिए परेशान करने लगे। मांग पूरी कराने के लिए आए दिन उससे पिटाई करने लगे। मांग पूरी न होते देख 16 जनवरी 2018 को दिशा के साथ पिटाई कर उसे आगरा के रामबाग छोड़ गए।
विज्ञापन


तब वह किसी तरह घर पहुंची। समझौत के साथ ही मई 2019 में वह पुत्री को सुल्तानपुर छोड़कर आए। 8 जून 2019 को उससे मिलने गए तो सभी 8 लाख लेने के बाद ही उसे घर में रखने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। तब वह पुत्री को घर ले आए। दिसंबर 2019 में पुत्री की पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई। वह वर्तमान में कालपी, जालौन में तैनात है। 24 सितंबर को दामाद के मामा नरेंद्र शुक्ला का फोन आया तथा उन्हें आगरा बुलाया। जहां 8 लाख रुपये के साथ ही पुत्री का हर माह वेतन देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर पीटई कर भगा दिया। शिवकुमार ने पुत्री दिशा के पति सुमित शर्मा, ससुर कन्हैयालाल, सास सुमन, जेठ अमित, जेठानी अर्चना, ननद दीप्ति, ननदोई रजत निवासी पार्किसगंज चौक, कोतवाली सुल्तानपुर व मामा नरेंद्र शुक्ला व देवेंद्र शुक्ला निवासी पडाव, उजरई थाना खंदौली, आगरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर के दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed