फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ICSE board examinations will be put on the copies of the photo students

आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में कॉपियों पर लगा होगा स्टूडेंट्स का फोटो

Sun, 06 Dec 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
ICSE board examinations will be put on the copies of the photo students
आईसीएसई बोर्ड में 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को इस सत्र से फोटो लगी उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। इसके अलावा उस पेज पर छात्र-छात्राओं को अपना नाम, यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर समेत तमाम जरूरी जानकारियां अंकित करनी होगी। इसके लिए बोर्ड से ही पेज कापियों के साथ लगा आएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती करने के लिए बोर्ड नए-नए प्रयोग करने की तैयारियों में हैं। आईसीएसई बोर्ड में अब परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी अपनी कापी जमा कर देगा। यहां परीक्षक उस कॉपी का का एक हिस्सा अलग करते हुए अपने पास रख लेंगे। इस पूरी प्रक्रिया के क्रियान्वयन के लिए बीते दिनों बोर्ड के वरिष्ठ अफसरों ने  प्रधानाचार्यों के साथ बैठक भी की। आईसीएसई बोर्ड से प्रतिवर्ष 10वीं और 12वीं की  परीक्षा में औसतन सात से आठ हजार परीक्षार्थी परीक्षा देते हैं। इस संबंध में आईसीएसई बोर्ड से संचालित क्राइस्ट द किंग स्कूल के एंड्रूज कोरिया कहते हैं  कि जब कापियों में छात्र-छात्राओं की फोटो लगी होगी तो उसमें अपनी गलत जानकारी देने वाले छात्रों को इस सत्र में कोई मौका नहीं मिलेगा। फोटो के साथ ही ऐसे विकल्प दिए गए हैं कि वह गलती नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन  भेजा जाएगा अंकों का ब्योरा
इस सत्र में कापियां जांचने के बाद टैबलेट के माध्यम से अंकों का डाटा बोर्ड को भेजा जाएगा। बोर्ड में ऐसा पहली बार होगा। जब बोर्ड के पास जल्दी  से जल्दी अंकों का डाटा पहुंच जाएगा तो परिणाम भी जल्दी आने की उम्मीद रहेगी। हालांकि इस पर बोर्ड मंथन करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed