फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   I got out of the counting centers candidate supporters

मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशी समर्थकों का रहा मेला

Sun, 01 Nov 2015 05:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
I got out of the counting centers candidate supporters
मतगणना केंद्रों के बाहर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। जैसे ही राउंडवार जिला पंचायत प्रत्याशियों के आगे होने की जानकारी आती वैसे ही समर्थक नारेबाजी करने लगते। सीएल जैन कालेज की दीवार पर भी लोग चढ़ गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव की मतगणना की शुरूआत जिले के सभी नौ ब्लाकों में सुबह प्रारंभ हुई। तलाशी के बाद ही प्रत्याशी एवं उनके गणना एजेंटों को प्रवेश दिया था। लेकिन प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ उनके साथ गणना केंद्रों पर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


नारखी ब्लाक के आर एम इंटर कालेज बछगांव तथा हाथवंत के एसजीएम इंटर कालेज खैरगढ़ के बाहर काफी भीड़ थी। शिकोहाबाद के पाली इंटर कालेज एवं सिरसागंज स्थित दोनों कालेजों के बाहर भी काफी भीड़ जमा थी। सिरसागंज में दो मतगणना केंद्र होने तथा दिग्गज प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण यहां पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम, एसपी के पहुंचते ही खुली मतपेटिकाएं
डीएम विजय किरन आनंद और एसपी पीयूष श्रीवास्तव सीएल जैन कालेज प्रांगण में सुबह पहुंच गए। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब 8.15 बजे तक मतपेटिकाओं को नहीं खोला गया तो डीएम ने कर्मचारियों को मतपेटिकाओं को खोलने के निर्देश दिए।

गणना एजेंटों को किया गया बाहर
सीएल जैन कालेज प्रांगण में पहले सभी गणना एजेंटों को अंदर प्रवेश दे दिया। भीड़ देख डीएम विजय किरन आनंद ने एसडीएम को निर्देश दिए कि सिर्फ वही गणना एजेंट अंदर रहेंगे जिनकी गणना होगी बाकी के बाहर कर दिया जाए। इसके बाद सभी को बाहर करने के आदेश दे दिए।

हंगामे के बाद लगी टेबलें
गणना टेबल संख्या दो पर मतगणना के दौरान खड़े एजेंट को मतपत्र कम दिखाई दे रहे थे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते ही एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा पहुंच गए। इसके बाद गणना एजेंटों को खड़ा करने के लिए टेबलों को लगाना पड़ा।

महिला का पास लेकर प्रवेश की कोशिश
सीएल जैन कालेज मतगणना केंद्र पर एक युवक महिला का पास लेकर अंदर प्रवेश कर रहा था। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे अपने पास ही बैठा लिया।


धीमी गति से चली गणना
फीरोजाबाद। सीएल जैन कालेज में मतगणना का काम काफी धीमी गति से चला। जिला पंचायत सदस्य पदों की काउंटिंग के बाद राउंड की टेबल आरओ तक नहीं पहुंच रही थी। दोपहर एक बजे तक अफसरों को नहीं पता था कि पहले राउंड में कौन से वार्ड से कौन सा प्रत्याशी आगे चल रहा है।

सदर ब्लाक की मतगणना का काम डीएम विजय किरन आनंद ने शुरू करा दिया था। लेकिन एआरओ के द्वारा गणना के बाद गणना टेबल भेजने में लापरवाही  बरती जा रही थी। यही कारण था कि दोपहर एक बजे तक करीब 15 बीडीसी प्रत्याशी जीत चुके थे लेकिन गणना सीट के अभाव में मात्र एक को ही प्रमाणपत्र दिया जा सका। आरओ टेबल पर जब समाज कल्याण अधिकारी डा.प्रज्ञाशंकर तिवारी से जिला पंचायत सदस्य पदों के रुझान के संबंध में जानकारी की तो उन्होंने कहा कि अभी एक भी राउंड नहीं आया। इसी तरह की स्थिति कंप्यूटर सेंटर पर दिखी।

 एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा अवश्य एआरओ की टेबलों पर प्रपत्रों को देखने जा रहे थे। बीडीओ सदर धर्मवीर सिंह को खुद ही दो एआरओ को तलब करना पड़ा क्योंकि उन्होंने गणना सीट को बिना हस्ताक्षर और मुहर के ही भेज दिया। कई महिला प्रत्याशी तो प्रमाणपत्र पाने के लिए घंटों तक इंतजार ही करते रहे। इस तरह की स्थिति देर शाम तक चलती रही।

सदर ब्लाक में 12.55 बजे तक आ सका पहला परिणाम
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। सदर ब्लाक में बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशियों का पहला परिणाम 12.55 बजे एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा ने घोषित किया। उन्होंने पहला प्रमाणपत्र वार्ड नं. एक से प्रत्याशी रेखा देवी को प्रदान किया।

परिजनों के वोट तक नहीं मिले
एका(ब्यूरो)। एका ब्लाक के बीडीसी के वार्ड संख्या 18 की प्रत्याशी पूनम देवी एवं वार्ड 73 से शशि देवी को उसके पति तथा परिजनों तक का वोट नहीं मिला। यही स्थिति 73 से प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह की रही।



कोतवाल को दी देख लेने की धमकी
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पति अनिल ने प्रभारी निरीक्षक उत्तर को देख लेने की धमकी दे डाली। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा ने कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्याशी पति कालेज का कक्ष खोलकर बैठे थे। उन्होेंने मना किया तो धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed