फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hutter would be useful for traders: Singh

व्यापारियों के लिए उपयोगी होगा हूटर: सिंह

Tue, 09 Feb 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Hutter would be useful for traders: Singh
रामलीला चौराहा बाजार समिति ने मंगलवार को मासिक बैठक आयोजित की। इसमें एसएसपी के निर्देश पर बाजार में लगवाए गए आपातकालीन हूटर का सिटी मजिस्ट्रेट ने बटन दबाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने कहा कि यह अलार्म व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। किसी के साथ लूट या दुर्घटना होने पर अलार्म बजाते ही सभी व्यापारी एकत्रित होकर एक दूसरे को सहयोग कर सकेंगे। राष्ट्रीय मंत्री रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि यह इससे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। संयुक्त महामंत्री बसंत शर्मा, कैलाश उपाध्याय ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे, अन्यथा व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। मदनलाल वर्मा ने कहा कि शहर में जाम की गंभीर समस्या है। चौराहों से यातायात पुलिसकर्मी गायब रहते हैं। अध्यक्ष इनाम सिंह ने पारसनाथ मार्केट के सामने पार्क का सुदंर्यीकरण व महिला शौचालय बनवाने की मांग की। कार्यक्रम में शील मणि शर्मा, अंबेश शर्मा, आसिम खान, छोटेलाल गुप्त, रतीराम गुप्त, दीपक गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, नीरज कुमार, अंशुल जैन, मुकेश कुमार, कुलदीप वाजपेयी, रामपाल सिंह, संजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed