{"_id":"0d31ecce0f7c8dba006047122ea01d0a","slug":"husband-hanging-on-marital-dispute-caused-by-the-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर पति से विवाद पर महिला ने लगाई फांसी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर पति से विवाद पर महिला ने लगाई फांसी मौत
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ की रात पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कपरावली निवासी प्रीति यादव (26) पत्नी कमलेश यादव ने शुक्रवार रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के साथ इलाका पुलिस को सूचना दे दी। बेटी की मौत की खबर पर पिता सालिगराम निवासी नगला हिंदूपुर कुर्रा जनपद मैनपुरी परिवारीजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंच गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता सालिगराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। वहीं कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि महिला का विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे है। करवाचौथ वाले दिन पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। न ही पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आई है।