फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hunger strike begins after sit-in in Ravidas Nagar

Firozabad News: रविदास नगर में धरने के बाद भूख हड़ताल शुरू

Tue, 16 Jan 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike begins after sit-in in Ravidas Nagar
फिरोजाबाद। स्वच्छ पेयजल, नाली-खडंजा आदि समस्याओं से जूझ रहे रविदास नगर के लोगों का धरना प्रदर्शन सोमवार को भूख हड़ताल में बदल गया। लोगों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन



नई आबादी सैलई वार्ड संख्या के अनुसूचित जाति बाहुल्य रविदास नगर में जन समस्याओं का अंबार है। यहां के लोग स्वच्छ पेयजल की सप्लाई, विद्युतीकरण, जलभराव, कच्ची गलियों में गंदगी, जलभराव की समस्या से परेशान हैं। कई बार शिकायत व धरना प्रदर्शन के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। इस कारण क्षेत्रीय लोग रविवार को धरने पर बैठ गए। सोमवार को धरना भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। सोमवार को भूख हड़ताल पर क्षेत्रीय युवक जीतू बैठा। धरने में मौजूद वेदप्रकाश वेदी, महेंद्र सिंह, लीलावती, मीना देवी, विशाल एवं भूपति ने बताया कि समस्याओं का निदान न होने तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed