{"_id":"5ee504bf8ebc3e42d4746f00","slug":"hungama-firozabad-news-agr446014442","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू वार्ड में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीयू वार्ड में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद आईसीयू वार्ड में परिजनों ने किया हंगामा इस दौरान टूटा पड़ा शीशा
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
आईसीयू वार्ड में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
थाना जसराना के नगला अवाजी की महिला को 11 जून को आईसीयू में किया गया था भर्ती
शनिवार को हुई महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान वार्ड का शीशा टूट गया। सूचना पर सीओ सिटी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ के समझाने पर परिजन शव को लेकर घर चले गए। जानकारी पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने भी निरीक्षण किया है।
थाना जसराना के नगला अवाजी निवासी महिला श्यामा देवी (60) पत्नी प्रेम पाल सिंह को तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर वृद्धा को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। शनिवार को उपचार के दौरान वृद्धा की की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों ने चिकित्सकों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा होते ही चिकित्सक और स्टाफ मौके से चला गया। हंगामे के दौरान वार्ड में लगा शीशा टूट गया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसओ उत्तर नीरज मिश्रा के साथ चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह पहुंच गए। सीओ सिटी ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि जसराना के नगला अवाजी निवासी वृद्धा के दोनों गुर्दे खराब होने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों के द्वारा गेट खोलने के दौरान शीशा टूट गया है। पुलिस फोर्स आने के साथ ही परिजन शव को लेकर चले गए हैं। उन्होंने हंगामे की बात से इनकार किया है।