{"_id":"de410674a6ddff57b99bde496dd448e9","slug":"humidity-in-the-day-in-the-evening-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में उमस तो शाम को बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में उमस तो शाम को बारिश
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। शुक्रवार को दिन में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा तो वहीं शाम को बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। बारिश होने के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। कई जगह जलभराव भी हुआ।
आसमान सुबह से साफ था। इसके कारण सूरज की तपन काफी तीखी रही। दिन में चिल-चिलाती धूप एवं उमस के कारण हर कोई धूप से बचाव करता दिखाई दिया। गर्मी इतनी की पसीना से बदन तर-बतर हो गया। बिजली के जाते ही लोग परेशान दिखाई दिए। बाजार में दुकानदार भी पंखा से हवा करते दिखे। शाम को करीब पांच बजे पूर्व की दिशा से उठी काली घटाएं बरस पड़ी। हालांकि 15 मिनट की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। बारिश का आनंद हर किसी ने लिया। बारिश होने के बाद मौसम काफी खुशनुमा हो गया। वहीं शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ। बारिश होने के साथ ही किसानों ने फसलों की बुवाई का काम भी काफी तेजी से शुरू कर दिया है। बाजरा के साथ तिल एवं दहलन की फसलों की बुवाई की जा रही है।