फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Human trafficking is concerned, the 21 children brought to the Intercity

मानव तस्करी की आशंका में इंटरसिटी से 21 बच्चे उतारे

Wed, 20 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 20 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
 इंटरसिटी एक्सप्रेस से बच्चों को मानव तस्करी के लिए ले जाने की सूचना पर 21 बच्चों को चार अन्य लोगों के साथ राजकीय रेलवे पुलिस ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी व पुलिस ने जांच के बाद बच्चों को उनके साथ यात्रा कर रही मदरसे की संचालिका के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया है कि गर्मियों की छुट्टियां होने पर बच्चे अपने घर बिहार वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

मामला बुधवार सुबह करीब आठ बजे का है। रेलवे नियंत्रण कक्ष टूंडला को सूचना मिली कि आगरा से चलकर लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में 21 बच्चों को आगरा से बिहार ले जाया जा रहा है। बच्चों को विदेश ले जाने की योजना है। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल राजकीय रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक मणिकांत शर्मा ने बताया कि टूंडला स्टेशन पर घेराबंदी कर 21 बच्चों के साथ चल रहे चार युवक और एक महिला को ट्रेन से उतार लिया गया। इनमें 20 लड़कियां व एक लड़का था, जिनकी उम्र सात वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बीच थी। सभी को जीआरपी थाने ले जाया गया। चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी व अधिकारियों को जानकारी दी गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चे आगरा के रुनकता स्थित एक मदरसे में पढ़ते हैं। सभी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियां होने पर मदरसा संचालक नजमा खातून पत्नी शेख इब्राहिम निवासी अदकपटिया थाना रामगढ़वा बिहार उन्हें घर ले जा रही थी। सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन के आदेश पर मदरसा संचालिका नजमा खातून की सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की सीधी ट्रेन में सवार न होने पर गहराया था शक
टूंडला। ट्रेन से उतारे गए बच्चों सहित मदरसा संचालिका द्वारा बिहार जाने की कहने पर पुलिस का शक गहरा गया था। पुलिस का कहना था कि जिस ट्रेन में बच्चे सवार थे वह ट्रेन आगरा से लखनऊ तक जाती है, जबकि बच्चों को बिहार ले जाया जा रहा था। बिहार जाने के लिए आगरा से कई ट्रेनें हैं, फिर इस ट्रेन को क्यों चुना गया। पूछताछ के दौरान मदरसा संचालिका ने अन्य ट्रेनों में जगह न मिलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed