Firozabad: टॉयलेट के टैंक में मिलीं मानव हड्डियां, देखकर लोग रह गए हैरान, मालिक ने 8 साल पहले खरीदा था मकान
फिरोजाबाद में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां 8 साल पहले खरीदे गए मकान के टॉयलेट टैंक में मानव हड्डियां मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टॉयलेट के टैंक की सफाई करते समय मानव हड्डियां मिलीं। खबर जंगल में आग की तरह चारो तरफ फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। हड्डियों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर स्थित एक मकान के लैट्रिन के टैंक की सफाई के दौरान मानव हड्डियां मिलने की सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मानव हड्डियों को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
8 साल पहले खरीदा था घर
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के बृजनगर मोहल्ला का है। मोहल्ला निवासी उमेश चंद्र ने वर्ष 2015 में उत्तर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ला में मकान खरीदा था। मकान के एक हिस्से में किराएदार रहते हैं। जबकि दूसरा हिस्सा उमेश चंद्र के पास है। घर में बने टॉयलेट का टैंक भर गया। इससे किराएदारों को दिक्कत हो रही थी। उन्होंने मकान मालिक उमेश चंद्र से इसे साफ कराने के लिए कहा।
टैंक के अंदर से मिलीं मानव हड्डियां
इस पर उमेश चंद्र ने टैंक साफ कराने के लिए कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारी टैंक साफ कर रहे थे। इसी दौरान उसके अंदर से मानव हड्डियां मिली। टैंक के अंदर से मानव हड्डियां मिलने की सूचना तेजी से फैल गई। खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने टैंक खाली करवा हड्डियां निकलवाईं बाहर
पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। टैंक खाली करवा करके हड्डियां बाहर निकलवाईं। पुलिस ने हड्डियों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि उमेश चंद्र के मकान में बने टैंक से मानव हड्डियां मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मानव हड्डियां महिला की हैं या फिर पुरुष की।