{"_id":"ccced1dc5cdd36427349c08184d9d270","slug":"howrah-kalka-mail-completed-150-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावड़ा-कालका मेल ने पूरे किए 150 साल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हावड़ा-कालका मेल ने पूरे किए 150 साल
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजों के शासनकाल में प्रारंभ हुई हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के 150 वर्ष पूरे होने पर रेलवे ने इस ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया। हावड़ा में केक काटकर रेल अधिकारियों को रवाना किया तो वहीं टूंडला स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर स्वागत कर मिष्ठान वितरित किया।
ईस्ट इंडियन रेलवे ने एक जनवरी 1866 को हरी झंडी दिखाकर हावड़ा-कालका मेल को वन अप व टू डाउन नाम से शुरू किया था। तब हावड़ा-कालका मेल को कोलकाता से दिल्ली तक चलाया गया था। तब इस ट्रेन में अंग्रेजी हुकूमत के हाई रैंक के अधिकारी सफर करते थे। अन्य यात्रियों के लिए इस ट्रेन में यात्रा संभव नहीं थी। शिमला में गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अंग्रेजों ने 1891 में रेलवे लाइन का विस्तार कर इसे कालका तक बढ़ाया। तब से यह ट्रेन गौरवमयी सेवा दे रही है। गत शुक्रवार को हावड़ा में कालका मेल के गौरवमयी 150 वर्ष पूरे होने जश्न मनाया गया। केक काटकर हावड़ा से ट्रेन को चलाया गया। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि ट्रेन के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हावड़ा से लेकर कालका तक यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है। शनिवार को अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक मोहन सिंह मीणा व सीआईटी स्टेशन योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेल अधिकारियों ने टूंडला स्टेशन पर चालक को फूल मालाएं पहनाते हुए स्वागत किया। यही नहीं ट्रेन में टूंडला से सफर करने वाले यात्रियों को मिष्ठान वितरित किया। इसके साथ ही सभी रेल अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी।