फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   How to discuss exam with Prime Minister, website stalled

Firozabad News: कैसे हो प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा, वेबसाइट हुई ठप

Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
How to discuss exam with Prime Minister, website stalled
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर देश के प्रधानमंत्री छात्रों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इसके लिए छात्रों का पंजीकरण अनिवार्य है, लेकिन पंजीकरण वेबसाइट तीन दिन से ठप पड़ी है और छात्र पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है और छात्र परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ में छात्रों को परीक्षा की तैयारियां कैसे करें, इसके लिए टिप्स दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री भी परीक्षा को लेकर छात्रों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा को लेकर छात्र- छात्राओं से चर्चा करेंगे। इसके पंजीकरण के लिए यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने डीआईओएस को पत्र जारी कर निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण कराने के लिए कहा था। लेकिन 18 दिसंबर से पंजीकरण वाली वेबसाइट काम नहीं कर रही है, जिस कारण छात्र अपना पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

महावीर नगर निवासी छात्रा पूजा का कहना है कि प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा को लेकर काफी उत्साहित हूं। इसके लिए दो दिनों से लगातार पंजीकरण कराने का प्रयास कर रही हूं, लेकिन पंजीकरण वाली वेबसाइट काम नहीं कर रही है। हाईस्कूल की छात्रा राेजी का कहना है कि परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री से बातचीत करने को लेकर तीन दिनों से लगातार साइबर कैफे पर जाकर पंजीकरण कराने का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जिस वेबसाइट पर छात्रों का पंजीकरण होना है, वह वेबसाइट काम नहीं कर रही है। जनपद ही नहीं अन्य जनपदों की स्थिति भी ऐसी है। उम्मीद है कि जल्द वेबसाइट काम करना शुरू कर देगी। इसके बाद आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। शासन को अवगत करा रहे है।
निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed