फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hospital, noc, pcb, registration, cmo, firozabad

बिना एनओसी के संचालित चार हॉस्पिटल बंद मिले, रजिस्ट्रेशन किए निरस्त

Wed, 04 Mar 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
hospital, noc, pcb, registration, cmo, firozabad
बिना एनओसी के चल रहे हॉस्पिटल बंद कराने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के शहर में संचालित हॉस्पिटल में एसीएमओ ने कार्रवाई की। इस दौरान बंद मिले चार हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

पीसीबी के एनओसी के बिना शहर में कई हॉस्पिटल चल रहे हैं। विभाग ने जिले के ऐसे हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया था। स्वास्थ्य विभाग को भी रिपोर्ट भेजी थी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित को जांच कराके उचित कार्रवाई के आदेश दिए। इसी के तहत एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बुधवार को टीम के साथ हॉस्टिपल पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसीएमओ को इस दौरान करन हॉस्पिटल, प्रतिभा हॉस्पिटल, ऊं सांईराम नर्सिंग होम व पुष्पांजलि हॉस्पिटल बंद मिले। एसीएमओ ने सीएमओ को इसकी रिपोर्ट दी। विभाग ने इन चारों के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने की कार्रवाई की है। एसीएमओ ने बताया कि पीसीबी की एनओसी के नहीं होने के कारण रजिस्ट्रेशन निरस्त किए हैं। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने कहा कि चारों हॉस्पिटल 24 घंटे के अंदर अस्पतालों को संचालन बंद करें। उन्होंने कहा कि शहर में कुछ अन्य हॉस्पिटल की जांच करके शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed