फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   highway jam on demand of water drainage

जलभराव की समस्या पर हाइवे जाम

Sun, 12 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 12 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
highway jam on demand of water drainage
फीरोजाबाद। रमजान माह में भी गंदगी, जलभराव की समस्या से त्रस्त कोहिनूर रोड के बाशिंदों ने रविवार को आधा घंटे तक हाइवे पर जाम लगा हंगामा, नारेबाजी की। जाम की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व नगर निगम अफसरों ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया और सफाई कार्य प्रारंभ कराया।
विज्ञापन

नई आबादी के क्षेत्र कोहिनूर रोड पर वर्षों से जनता कच्ची गलियों में जलभराव की समस्या से जूझ रही है। जलनिकासी का साधन न होने के कारण गलियों के साथ-साथ कई मकानों में पानी भरा हुआ है। क्षेत्र में व्याप्त गंभीर समस्या के निदान को कई बार लोगों ने नगर निगम में शिकायती पत्र दिए। आंदोलन, धरना प्रदर्शन व जाम लगाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका। रमजान माह में भी हालात नहीं बदले। कई बार अफसरों से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो जनता का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित जनता ने रविवार को सुबह करीब 9.30 बजे हाइवे पर जाम लगा दिया। जलभराव की समस्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश नजर आया। क्षेत्रीय बाशिंदों का कहना था नालियों, सड़कों पर हर जगह गंदगी, जलभराव की समस्या है, आखिर कहां से गुजरें। रमजान में भी नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। आधा घंटे बाद जाम की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, नगर आयुक्त रामऔतार रमन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण का एस्टीमेट पास हो गया है। एक माह के अंदर सभी गलियों में नाली का निर्माण करा दिया जाएगा। जनता की समस्या को देखते हुए सफाई कार्य तत्काल प्रारंभ कराकर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। हाशिम आलम, अनवार, जिलानी, गुड्डू, जाकिर, रिजवान, पप्पू, नजीम, अली शान, हाजी मुहम्मद, नवी आलम, सलीम, मुन्ना, रफीक, मुस्ताक, शफीक मोहम्मद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed