{"_id":"62b4af514e82143dab5cf91f","slug":"hightenshion-line-firozabad-news-agr5378697182","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के ऊपर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के ऊपर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत
विज्ञापन

- आक्रोशित लोगों ने फतेहाबाद मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
- जेई समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सोफीपुर निवासी युवक के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। उसे घरवाले बुधवार देर रात सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को परिजन ने मुआवजे की मांग और विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर फतेहाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने जेई और दो लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाम खुलवा दिया।
बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव सोफीपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) की बुधवार रात गाय खुल गई थी। जिसको पकड़ने के लिए वह गया। तभी उसके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के कर्मचारी और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को गांव के बाहर फतेहाबाद मार्ग पर रखकर जाम कर लगा दिया। सूचना पर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर विनय कुमार के साथ लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर एक्सईएन देहात विश्वमेंद्र चौहान को भी बुला लिया। एक्सईएन विद्युत ग्रामीण विश्वमेंद्र चौहान द्वारा मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोल दिया। तब कहीं जाकर करीब एक घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। उधर, बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने मृत युवक के भाई रुमाल सिंह की तहरीर पर जेई पदम सिंह यादव, लाइनमैन गजेंद्र और जयदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार बोले, मुआवजा और मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने जाम लगाया था। समझाकर बुझाकर जाम खुलवा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था धर्मेंद्र
गांव सोफीपुर निवासी धर्मेंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पुष्पेंद्र के परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र ऑक्सीजन सिलेंडर के वाहन को चलाता था। वह अपने पीछे चार बच्चों में तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गया। पत्नी सुधा देवी ने 15 दिन पूर्व बच्ची को जन्म दिया था।