फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ... Here's problems over the years Vijay

... यहां तो वर्षों से समस्याओं की ‘विजय’

Sun, 05 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
... Here's problems over the years Vijay
विजय नगर में ओवर फ्लो होती नालियां।
 शहर के वार्ड नंबर 13 विजय नगर में न तो पर्याप्त पानी का इंतजाम है और न ही सफाई की व्यवस्था। हजारों की आबादी निचली गलियों में जलभराव की समस्या से वर्षों से जूझ रही है। कई बार शिकायतों के बाद भी अब तक यहां की समस्याओं पर निगम स्थायी विजय प्राप्त नहीं कर सका है।
विज्ञापन

विजय नगर क्षेत्र नगर निगम सीमा में वर्षों पूर्व ही शामिल हो चुका है। इसके बावजूद समस्याएं आज भी बदस्तूर हैं। यहां जनप्रतिनिधि भी बदले और समय के अनुसार वादे भी लेकिन समस्याएं जस की तस। सुविधाओं का शिगूफा छोड़ने वाले जन प्रतिनिधि यहां की समस्याओं का निदान तक नहीं करा सके। वार्ड के मोहल्ला विजय नगर, नगला मिर्जा बड़ा, नारायन नगर, पुलिस कालोनी, सम्राट नगर, नगला बरी क्षेत्र में आज भी पेयजल का गंभीर संकट है। गली-मोहल्लों में सुबह से शाम तक जनता पानी के लिए भटकती नजर आती है। हजारों की आबादी के ऊपर मात्र 10 सफाई कर्मचारी हैं। कई मोहल्लों में तो जनता को पैसे देकर सफाई करानी पड़ती है। जहां सफाई कर्मियों को पैसे नहीं दिए जाते, वहां गंदगी के ढेर नजर आते हैं। यहां पूरे वार्ड में नाले-नालियां चौक हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक विकराल हो जाती है। निकासी का साधन नहीं होने के कारण घरों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन


बाक्स--
वार्ड की आबादी- 21600
वार्ड में वोटर संख्या-7000

वार्ड में शामिल मोहल्ले
विजय नगर, अंबेडकर पार्क, नरायन नगर, सैलई, नगला मिर्जा बड़ा, नगला बरी पानी की टंकी, सम्राट नगर, पुलिस कालौनी, नई आबादी।

वार्ड में यह हैं प्रमुख समस्याएं
-सीवर लाइन डलने के बाद ऊखड़ी हैं गलियां
-नगर निगम ने दो साल में भी नहीं कराया उखड़ी सड़कों का निर्माण
-वार्ड में निचली गलियों में वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
-हाईवे पर मुख्य लाइन से जोड़ने की जनता लंबे समय से कर रही है डिमांड

बोली जनता
विजय नगर निवासी अनिल कुमार कहते हैं कि दो साल से क्षेत्र में नलकूप खराब है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती। नारायन नगर निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा का कहना है कि हाईवे का नाला चौक होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या है। निगम अधिकारियों से कई शिकायत कर चुके हैं, परंतु समस्या का समाधान नहीं किया। नगला मिर्जा बड़ा निवासी श्यामादेवी का कहना है कि हम तो वर्षों से बोतल का पानी खरीद कर पी रहे हैं। नगर निगम द्वारा क्षेत्र में पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। पुलिस कालोनी निवासी अजय का कहना है कि पूरी पुलिस कालोनी में पानी का कोई इंतजाम नहीं है। प्राइवेट सबमर्सिबल से मोल खरीद कर पानी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी की भी सुनिए
अपने कार्यकाल में मैंने वार्ड की अधिकांश गलियों का निर्माण कराया है। बोर्ड भंग होने के कारण पुलिस कालोनी सहित कुछ गलियां बनने से रह गई हैं। पूरे वार्ड में मात्र दो नलकूप हैं। ऐसे में यहां पानी की समस्या है। कर्मचारियों के अभाव में सफाई व्यवस्था में भी सुधार नहीं हो सका। वार्ड में अनेक स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, निगम जाते हैं तो कह देते हैं कि सामान नहीं है।
अवधेश बघेल
निवर्तमान सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed