{"_id":"570159694f1c1b411ec81360","slug":"heat-was-intense-the-body-was-scorched-by-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीखी हुई तपन, धूप से झुलसने लगा बदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीखी हुई तपन, धूप से झुलसने लगा बदन
firozabad, uttar pradesh
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलते मौसम और गर्मी के साथ अप्रैल माह का आगाज हुआ। महीने की शुरूआत में ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। तीन अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा। जबकि दो दिन पहले मार्च के अंतिम दिनों में तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहा था। तापमान बढ़ने से जनजीवन पर प्रभार दिखाई दे रहा है। रविवार को तो सड़कों पर सन्नाटा रहा। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। लोगों का कहना है कि अभी से गर्मी तन बदन को झुलसा रही है तो मई और जून के महीने में क्या होगा। हालांकि अगले एक सप्ताह में तापमान में गिरावट होना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है।
सुहागनगरी में बढ़ने लगी पानी की समस्या
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में पानी की समस्या भी विकराल होती जा रही है। जिले भर में जल स्तर में गिरावट होने से हैंडपंप बंद हो रहे हैं, जलस्रोत सूखने लगे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट तेजी से बढ़ रहा है। जिससे निपटने के लिए प्रशासन की कोई योजना अभी तक नहीं बनी है। नगर निगम के नलकूप भी धोखा दे रहे हैं। कई वार्डों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
कूलर, एसी की डिमांड बढ़ी
मौसम बदलने के साथ बाजार में कूलर और एसी की डिमांड बढ़ी है तो वहीं इन्हीं ठीक करने वाले मकैनिकों की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। काम का बोझ बढ़ने के साथ मेकैनिकों ने अपने रेट बढ़ा दिए हैं। लोग पुराने कूलर और एसी को ठीक कराने में जुटे हैं। दुकानों पर भी इनके खरीदारों की भीड़ दिख रही है। ब्रजेश प्लाजा के ब्रजेश यादव ने कहा कि गर्मी के मौसम में फ्रिज, कूलर और एसी की डिमांड ही अधिक रहती है। मौसम बदलने का असर बाजार में दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि बदले मौसम के साथ बाजार में मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन
शीतल पेय से तर कर रहे गला
धूप एवं गर्मी के कारण सूखते गले को तर करने के लिए बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। विभिन्न कंपनियों की ओर से शीतल पेय की आपूर्ति की जा रही है। वहीं ठेल ढकेलों पर नीबू पानी, नारियल पानी आदि की बिक्री हो रही है। दुकानों पर लोग लस्सी पीकर गला तर कर रहे हैं।
अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
गर्मी का असर तेज होते ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर समेत अन्य अस्पतालों में गर्मी की बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचने लगे हैं। जिला अस्पताल में क्षमता से दो गुना मरीज पहुंच रहे हैं। एक पलंग पर शुक्रवार को डायरिया के दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया था।
चिकित्सकों ने बताई सावधानियां
गर्मी बढ़ते ही शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ना लाजमी है। ऐसे में शरीर को स्वास्थ बनाए रखने के लिए विशेष सावधानियां रखना जरूरी हो जाता है। ट्रामा सेंटर के चिकित्सक डा. उमेश गर्ग के मुताबिक खान पान में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। धूप से आते ही शीतल पेय नहीं लेना चाहिए। पहले कुछ देर छांव में बैठें, इसके बाद थोड़ा पानी पीएं जब शरीर का तापमान कम हो जाए तब शीतल पेश नीबू पानी, दही लस्सी, कैरी का पना आदि पीएं। धूप में जाने से पहले ठंडा पानी पीएं। सिर पर सफेद कपड़ा बांधें। काला चश्मा लगाएं। बाजार के तले, भुने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें।
गर्मी से जायद की फसल उगाने वाले किसानों पर सिंचाई करने का बोझ बढ़ेगा। इसके कारण हरी सब्जियां महंगी होने की संभावना है। गेहूं के साथ अन्य फसलों के लिए बदला मौसम काफी लाभदायक है।
अखिलेश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी फीरोजाबाद।