फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health

वेतन न मिलने पर 102 व 108 एंबुलेंस स्टाफ ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Jun 2020 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
health
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे एंबुलेंस चालक एवं ईएमटी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जनपद में कार्यरत 108 और 102 एंबुलेंस चालकों को समय से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मामले में एंबुलेंस चालकों ने बुधवार को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने कहा कि बीते दो माह से एंबुलेंस चालक एवं ईएमटी को वेतन नहीं दिया गया है। जबकि एंबुलेंस चालक कोरोना काल में 24 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। अपने घरों से दूर रहने के कारण एंबुलेंस चालक और ईएमटी भुखमरी की कगार पर हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ संजू ने बताया दिन रात मेहनत करने के बावजूद एंबुलेंस कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इस कारण परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। कार्यदायी संस्था सरकार से धन उगाही में लगी है और सरकार द्वारा भी हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि समय से वेतन नहीं मिला या वेतन कटौती करके मिला तो हमारे पास सिवाय आत्महत्या के कोई चारा नहीं है। इस दौरान रघुराज सिंह, नरेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार, चंदन गिरी, राजवीर, अनुराग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed