{"_id":"5d87bbbc8ebc3e015b67a559","slug":"health-firozabad-news-agr4069700193","type":"story","status":"publish","title_hn":"102, 108 एंबुलेंस सेवाएं आज रह सकती हैं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102, 108 एंबुलेंस सेवाएं आज रह सकती हैं प्रभावित
विज्ञापन
health
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद। 108 व 102 एंबुलेंस की सेवाएं सोमवार से प्रभावित रहेंगी। इन्हें संचालित करने वाली कंपनी पर कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार और शोषण का आरोप लगाया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने सेवाएं ठप रखने की चेतावनी दी। कर्मचारी संघ ने कहा कि कंपनी जीवीके ईएमआइआई को श्रम विभाग की तरफ से नोटिस भेज चुके हैं।
कंपनी के किसी अधिकारी ने उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों में आक्रोश है उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर रविवार रात तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री बृजेश कुमार, जिलाध्यक्ष शरद यादव ने पुलिस अधीक्षक से धरना प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की भी गुहार लगाई है।
यह हैं प्रमुख मांगें
पैसे लेकर धन उगाही करना, बेरोजगारों का शोषण करना तथा पुराने कर्मचारियों को निकालकर नए को सुविधा शुल्क लेकर भर्ती करना बंद हो, पायलट प्रोजेक्ट के नाम पर पुराने कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर न समझा जाए, कर्मचारियों से श्रम कानून के विरुद्ध 12 घंटे से अधिक ड्यूटी न ली जाए।