{"_id":"5ff9f63c8ebc3e32d3443f72","slug":"health-fair-firozabad-news-agr4757117106","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर आज फिर से होगी आरोग्य मेला की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर आज फिर से होगी आरोग्य मेला की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की फिर शुरुआत की जा रही है। कोविड-19 के कारण मार्च में इस साप्ताहिक मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र और सीएचसी में आरोग्य मेला लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर 10 जनवरी से सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन होगा। यह मेला जिले की 20 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित होगा। मेले में आधारभूत पैथालॉजिकल जांच, विशेष रूप से रैपिड डायग्नोस्टिक किट आधारित जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दवाओं की उपलब्धता भी रहेगी।
मेले के प्रवेशद्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जरूरत के अनुसार स्वैच्छिक संगठनों जैसे एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल आदि के स्वयंसेवकों की सहायता ली जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेलों के प्रवेशद्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सहित एक कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।