{"_id":"660d4b2bcb339a160d0d2c1e","slug":"health-department-team-sealed-private-hospital-operating-without-registration-in-firozabad-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से खलबली
Wed, 03 Apr 2024 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:15 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित निजी अस्पताल सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से अवैध हॉस्पिटल संचालकों में खलबली मची।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सील किया हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एमएल सिद्धार्थ हॉस्पिटल, बंबा रोड पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अस्पताल का रजिस्ट्रेशन न मिलने पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई से अन्य अवैध संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
शिकायत पर एसीएमओ डॉ. बीडी अग्रवाल, बंबा रोड स्थित एमएल सिद्धार्थ अस्पताल पहुंचे। यहां पर पैरामेडिकल स्टाफ था। मगर, कोई चिकित्सक नहीं था। यहां मरीजों के भर्ती होने के लिए जगह थी। हालांकि टीम को मौके पर कोई मरीज नहीं मिला। एसीएमओ डॉ. बीडी अग्रवाल ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
छापे की आखिर कौन पहुंचा रहा खबर
स्वास्थ्य विभाग बीते महीनों में 10 से ज्यादा अस्पतालों में छापेमारी कर चुका है। मगर, किसी भी अस्पताल में मरीज नहीं मिलते हैं। जबकि आसपास के लोगों का कहना था कि इन अस्पतालों में खूब मरीज आते हैं। छापेमारी होने से पूर्व ही अस्पताल से मरीजों को रेफर कर दिया जाता था। लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर कौन छापेमारी की खबर पहुंचा रहा है।
विज्ञापन