{"_id":"6a285509ba9371ae170ac96f","slug":"health-department-issues-notice-to-two-unregistered-hospitals-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-176842-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गैर पंजीकृत दो अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गैर पंजीकृत दो अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने दिया नोटिस
Tue, 09 Jun 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। जनपद में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल किशोर वर्मा ने दो गैर पंजीकृत अस्पतालों का निरीक्षण कर संचालकों को नोटिस जारी किए।
निरीक्षण के दौरान गंगवार हॉस्पिटल एवं श्री अशोका हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए। इस पर डॉ. कमल किशोर वर्मा ने अस्पताल संचालकों को निर्देश दिए कि वे नियमानुसार पंजीकरण कराने के बाद ही अस्पताल का संचालन करें। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि में अस्पतालों का पंजीकरण नहीं कराया गया तो गैर पंजीकृत रूप से संचालित अस्पतालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया जाएगा। संवाद