{"_id":"57542dd44f1c1bf64510904a","slug":"he-met-president-bku-bhanu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मिले भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मिले भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं का समाधान न होने से नाराज किसानों द्वारा किए गए आंदोलन के बाद भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ मिला। मुख्यमंत्री ने उन्हें किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा चार माह से प्रदेश कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। एक माह पूर्व एटा व फीरोजाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन समाधान न हो सका। इसे लेकर आक्रोशित भाकियू भानु के बैनर तले किसानों ने तीन जून को हाईवे सहित कई मार्गों को जाम कर दिया था। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह भानु व अन्य किसान नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले। वहां उन्होंने किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। भानुप्रताप सिंह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराज सिंह, पिंटू त्यागी, कपिलदेव राय, बाबू सिंह, विक्रांत चौधरी, संजीव तोमर, हरनाम सिंह, प्रताप बहादुर, मोहम्मद शकील, अनुराग गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, शिवनरायन सिंह परिहार, विजय सिंह, मोहम्मद आदिल खां, डा रामगोपाल सिंह, विमलेश मिश्रा, मोहम्मद हनीफ वारिसी, पवन ठाकुर, अवनीत पवार, राहुल सिंह आदि थे।
इन मांगों से कराया अवगत
प्रतिनिधिमंडल ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन, कृषि आयोग का गठन, बीमा दुर्घटना के तहत दस लाख रुपये देने, टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की मांग की। गांवों की सड़कों का डामरीकरण, नहर और रजबहा में हैड से टेल तक पानी और किसानों के कर्जे माफ किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
सिरसानदी का होगा कायाकल्प
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबंधित विभाग को तलब कर सिरसानदी के कायाकल्प के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नारखी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी दिया जाए।
पेंशन व आयोग गठन को लिखा पत्र
कृषि आयोग का गठन, 60 वर्ष से अधिक किसानों को पेंशन आदि की मांगें प्रदेश स्तर की न होने पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।