फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hawker's tempo collision death

हॉकर की टेंपो की टक्कर से मौत

Fri, 27 Nov 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Hawker's tempo collision death
मैनपुरी रोड पर ग्राम मांड़ई के निकट हॉकर की टेंपो की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जाम के दौरान आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ ने लोगों को समझाया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में, मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद चार घंटे के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

भारत गैस एजेंसी पर कार्यरत हॉकर अवधेश बघेल (35) पुत्र राजाराम निवासी नगला केहरी थाना जसराना प्रतिदिन की तरह शुक्रवार  सुबह 9 बजे एजेंसी से घर साइकिल से आ रहा था। मैनपुरी रोड पर मांड़ई के निकट शिकोहाबाद की ओर से आए ओवरलोड विक्रम टेंपो (यूपी 80 सीटी-5190) ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अवधेश गिर गया और टेंपो के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल पर पीछे बैठा साथी शिशुपाल पुत्र अजब सिंह घायल हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर मृतक के परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़े कर और अवरोध डालकर मैनपुरी-शिकोहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। रास्ता जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं आक्रोशित लोगों ने आगरा फोर्ट डिपो की बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिये। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने जाम नहीं खोला। सूचना पर सीओ श्यामकांत पहुंच गये। आक्रोशित लोगों का कहना था कि मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके बाद ही जाम खोला जाएगा। बाद में, एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने लोगों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही किसान दुर्घटना बीमा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर चार घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed