फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hathras matter rape murder

दुष्कर्म पीडिता की मौत पर निकाले कैंडल मार्च, शहर से कस्बों तक प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2020 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
hathras matter rape murder
हाथरस में दुष्कर्म पीडिता की मौत के बाद कैंडल मार्च निकालते विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारी। सं? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हाथरस में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की दिल्ली में इलाज के दौरान हुई मौत पर बृहस्पतिवार को भी सुहागनगरी में आंदोलन गरमाया रहा। पीस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर जाकर ज्ञापन दिया। पीस पार्टी द्वारा एक मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम दिया गया।
विज्ञापन

मांग पत्र के माध्यम से जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। हाथरस के डीएम और एसपी को तत्काल निलंबित किया जाए। वसीम उद्दीन अंसारी एडवोकेट, शिवा खान, रिजवान अली, शाहरुख खान, मोबिना बेगम, आबिद अली, शमशाद कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री गणपति सेवा समिति द्वारा सिविल लाइन स्थित शहीद पार्क पर दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई। पवन पांडेय, जितेंद्र यादव, रवि यादव मौजूद रहे। चाणक्य फाउंडेशन द्वारा भारत माता पार्क में कैंडल जलाकर को श्रद्धांजलि दी। राजुल शर्मा, पुनीत भारद्वाज, प्रशांत भारद्वाज, अमोल वशिष्ठ, विवेक शर्मा, साधना शर्मा, विकास तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्र्रसपा लोहिया द्वारा गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर गांधी पार्क चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। विपिन यादव, रघुराज सविता, मंजय यादव, अर्जुन चौधरी, अंकित यादव, आलोक वर्मा, अभिषेक यादव मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासभा सुहागनगर से सुभाष तिराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया।
जसराना: वाल्मीकि समाज ने दिया धरना
जसराना। जसराना में वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद कर नगर पंचायत के गेट पर धरना दिया। आरोपियों को फांसी देने की मांग की। अशोक कुमार, मुरारीलाल, रामनाथ, रमेश, अनिल, राजू, जितेंद्र, राजेन्द्र, किशोर, प्रदीप, संजीव, विवेक, सागर, अवधेश, आकाश, राजू मौजूद रहे।
वाल्मीकि समाज ने निकाला विरोध जलूस
सिरसागंज। हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सिरसागंज को दिया। सुरक्षा की दृष्टि से तहसील परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सभी कार्यकर्ता तथा बसपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

दुष्कर्म पीड़िता के आरोपियों को फांसी देने की मांग
फिरोजाबाद। द्रविण जन कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संत धर्मदास कबीर साहिब महाराज के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। उदयवीर सिंह यादव, योगेश शरण, अध्यक्ष संजय मलिक, जाहिद राही, राजुल सिंह पात्रे, केडी जाटव, सोनेश कुमार चक, डा. ज्ञान सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed