फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hathras kand

दो घंटे का मौन व्रत रख सपाईयों ने किया सत्याग्रह

Sat, 03 Oct 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
hathras kand
गांधी पार्क मैदान में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष समाजवादी पार्टी द्वारा सत्याग्रह के दौरान जि? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हाथरस में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की मौत के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में मौन धरना दिया। गांधी प्रतिमा के पास सपाई मौन व्रत के साथ दो घंटे तक बैठे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में सपाई सुबह गांधी पार्क में एकत्रित हुए। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मौन व्रत के साथ धरना दिया। दो घंटे के मौन व्रत के बाद धरना स्थल पर सभा में जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रही। हाथरस की घटना इसका उदाहरण है। इस दौरान एमएलसी असीम यादव, महानगर अध्यक्ष राजू जर्रार महानगर अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष यतींद्र मोहन तैलंग, प्रदेश सचिव रामसेवक यादव, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनीआदर्श यादव धन्नू, पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, खालिद नसीर, पार्षद देश दीपक यादव, वीरी सिंह, शिव प्रताप यादव, सचिन यादव, हिकमत उल्ला खां, अब्दुल वाहिद, शाहिद अंसारी, हेत सिंह शंखवार, हनीफ खाकसार, जाहिद परवेज, सुधीर चक लाला, पवन यादव आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीबीआई जांच की मांग
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। मांग पत्र के दौरान अभिषेक यादव ने कहा कि हाथरस पुलिस प्रशासन द्वारा जिस तरीके से दुष्कर्म पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। वह हिंदू रीतरिवाज के विपरीत है। पूरे मामले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान कौशल यादव, मोरल गुर्जर, आकाश यादव, सार्थक शर्मा, अंकुश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed