फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hathras kand

आंदोलन:सफाई कार्य ठप, शहर में लगे कूडे के ढेर

Fri, 02 Oct 2020 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
hathras kand
हाथरस में दुष्कर्म पीडिता की मौत के बाद आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर नगर निगम में अर्ध? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हाथरस में दुष्कर्म की शिकार हुई बेटी की मौत से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने नगर में शुक्रवार को भी कामकाज ठप रखा। इससे गांधी जयंती के मौके पर नगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे रहे। उधर, नगर निगम में सुबह से ही कर्मचारियों ने डेरा डाल रखा था। इस दौरान उन्होंने सफाई वाहन तक नहीं निकलने दिए। वहीं, उन्होंने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। नगर निगम में गांधी जयंती के मौके पर ध्वजारोहण के दौरान पूर्व सभासद ने काला झंडा लहराया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों द्वारा सुबह आठ बजे से ही नगर निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया गया था। इस दौरान कई कर्मचारी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं वर्कशाप का गेट भी बंद कर दिया। इससे एक भी सफाई वाहन नहीं निकल सका। वहीं, कामकाज बंद होने के कारण नगर में कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं। पूर्व सभासद मुकेश वाल्मीकि ने नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद उन्होंने गांधी जयंती पर झंडारोहण के दौरान काला झंडा लहराया। इस दौरान मेयर नूतन राठौर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची तो उन्होंने विरोध किया और उन्हें माल्यार्पण करने से रोका। हालांकि बाद में उन्होंने माल्यार्पण करने दिया गया।
विज्ञापन

सुभाष तिराहा पर तैनात की गई थी पीएसी
नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सुभाष तिराहा पर जहां पीएसी को तैनात किया गया था। वहीं नगर निगम के बाहर कोतवाली प्रभारी उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस के डीएम-एसपी को निलंबित करने की मांग
नगर निगम में धरना स्थल पर सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के विनय वाल्मीकि ने कहा कि हाथरस के डीएम और एसपी को निलंबित किया जाए। साथ ही उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इस दौरान प्रवीन उमराय, सरमन चौधरी, मुकेेश वाल्मीकि, विकास वर्धन, अनुराग चौहान, कोमल जादौन, विनय चौहान, राजू वाल्मीकि, योगेश, गौरव वाल्मीकि, योगेश योगी, मनोज कुमार, विवेक कुमार, मेहरान अली, आजाद पार्टी से गुलाब सिंह, अनिकेत वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि मौजूद रहे।

शहर में कई स्थानों पर नहीं हुआ सैनिटाइजेशन
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के कारण शुक्रवार की सुबह जहां जलकल विभाग परिसर से सफाई वाहन नहीं निकल सके। वहीं नगर निगम की ओर से शहर के कई स्थानों को सैनिटाइज नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed