फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Haryana pilgrims Beaten by locals

हरियाणा के तीर्थयात्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 20 Jan 2015 11:51 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana  pilgrims Beaten by locals
 गंगासागर से तीर्थयात्रा कर हरियाणा लौट रहे तीर्थयात्रियों की फीरोजाबाद हाईवे स्थित ढाबे पर चाय को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। ढाबाकर्मियों की सूचना पर पहुंचे स्कार्पियो सवार लोगों ने तीर्थयात्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बस में तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की गई। घटना में एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष तीर्थयात्री और तीन ढाबाकर्मी घायल हो गए। घायलों को फीरोजाबाद और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक महिला तीर्थयात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



 एक बस गंगासागर से 40 महिला-पुरुष यात्रियों को यात्रा करा हरियाणा लौट रही थी। मंगलवार तड़के 4.20 बजे करीब चाय पीने के लिए चालक ने बस को राजा का ताल के निकट बने सीपी रावत ढाबे पर रोक दिया। यहां चाय के पैसों को लेकर तीर्थ यात्रियों और ढाबा कर्मियों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पहले यात्रियों ने ढाबाकर्मियों को पीट दिया। इस पर ढाबा कर्मियों ने अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे स्कॉर्पियो सवार लोगों ने तीर्थयात्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बस पर पथराव और फायरिंग भी की गई। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। महिलाओं ने किसी प्रकार पेट्रोल पंप पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।  पुलिस ने घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा। यहां गंभीर हालत में कुछ को आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घटना में एक दर्जन से अधिक तीथयात्री व तीन ढावाकर्मी घायल हुए हैं। मामले में बस चालक जितेंद्र कुमार ने तीन-चार ढाबाकर्मी और आधा दर्जन स्कार्पियो सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीर्थयात्रियों के साथ मारपीट करने की जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर एएसपी राकेश पांडेय और एसडीएम श्रीराम यादव ने दो ढाबों को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल तीर्थयात्री
चालक जितेंद्र कुमार निवासी गांव अलावला करनाल हरियाणा, पं. जगदीश प्रसाद निवासी जींद हरियाणा, सोनू निवासी गुड़मंडी बाजार पानीपत, जयलाल निवासी भटनागर कॉलोनी जींद हरियाणा, बलवंत सिंह  दनपीत सिंह  संतरा देवी, खजानी देवी, रोशनी देवी निवासीगण जींद हरियाणा, राजेंद्र कुमार निवासी जींद हरियाणा, लक्ष्मी देवी निवासी जींद हरियाणा, फूलवती देवी, राजेंद्र कुमार, होतीलाल घायल हैं।

डीएम के आदेश पर गिरवाए ढाबे
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के आदेश पर एएसपी राकेश पांडेय ने एसडीएम श्रीराम यादव, नारखी थाना पुलिस एवं टूंडला पुलिस को साथ लेकर आरोपी के ढाबों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। एएसपी पांडेय ने बताया कि गुंडागर्दी करने वाले अवैध ढाबों को ढहाया जाएगा।

आईटीबीपी डीजी के फोन के बाद हुई कार्रवाई
बस में बैठे तीर्थयात्री महेशकांत प्रसाद निवासी व थाना जींद, हरियाणा के रिस्तेदार आईटीबीपी के डीजी अशोक कुमार अग्रवाल, जोकि देहरादून में हैं। उनके द्वारा लखनऊ एडीजी को फोन करने के बाद पुलिस हरकत में आ सकी। जिसके बाद एएसपी डा. राकेश पाण्डेय थाना टूंडला पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों की तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। साथ ही श्रद्धालुओं की बस में दो सिपाहियों को भेजकर हरियाणा सीमा तक भेजा है।


कईयों के निलम्बन के हुए आदेश
इतना ही नहीं एएसपी डा. राकेश पाण्डेय ने इस घटना में पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर राजा का ताल चौकी इंचार्ज योगेन्द्र यादव, नाइट ऑफीसर दरोगा बंगाली बाबू, पीसी-11 के सिपाहियों को निलम्बन करने के भी आदेश किए हैं। अब देखना यह है, कि अधिकारियों के यह आदेश कब तक तामील होते हैं।



पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप
 इस घटना में होटल स्वामी सीपी रावत का कहना है, कि चाय के पैसे न देने को लेकर विवाद हुआ था। बसयात्रियों ने ही कर्मचारियों के साथ मारपीट है। इससे कई तीन होटलकर्मी गंभीर घायल हुए हैं। उनका आगरा में इलाज चल रहा है। प्रशासन एप पक्षीय कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत रूप से उनके ढावों को तोड़ा है। उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed