{"_id":"889b0edd8fbf4c3edef4500457c724dd","slug":"hari-singh-nagla-firing-in-broad-daylight-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े नगला हरी सिंह में फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े नगला हरी सिंह में फायरिंग, दो घायल
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नगला खंगर के गांव नगला हरी सिंह में दो पक्षों के बीच फायरिंग के दौरान दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से एक को गंभीर हालत मे ंआगरा रेफर कर दिया गया।
थाना नगला खंगर के गांव नगला हरी सिंह निवासी जयनेश पुत्र सहवीर सिंह यादव और प्रवीन कुमार पुत्र लाल बिहारी यादव के बीच गुरुवार सुबह एक दुकान पर सामान लेने के दौरान विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने बीचबचाव करा मामले को शांत करा दिया। जानकारी पर दोनों युवकों के परिवारीजन भी आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान प्रवीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि जयनेश गले में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जयनेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नगला खंगर का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच गुरुवार को एक दुकान पर सामान खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।