{"_id":"66cc22e901d27bf1870866a1","slug":"harassment-of-traders-will-not-be-tolerated-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-132048-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
Mon, 26 Aug 2024 12:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान व्यापार मंडल की महिला टीम को शपथ दिलाई गई।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का सम्मेलन और व्यापारी सम्मान समारोह फिरोजाबाद क्लब में किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा सरकार पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है वहीं मॉल में खुलेआम सामान प्लास्टिक पैकिंग में बिक रहा है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि व्यापार मंडल छोटे छोटे व्यापारियों का सुरक्षा कवच है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महामंत्री सूरज पाल बघेल ने कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कराया। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष रविता गुप्ता एवं उनकी टीम को प्रदेश अध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिक्षाविद डॉ. मयंक भटनागर ने कहा कि छोटे व्यापारियों के प्रोत्साहन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग बंद करना होगा। प्रदेश महामंत्री राधे श्याम अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन दीक्षित,देवेश भारद्वाज के साथ जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक धीरज पाराशर ने आभार जताया। संचालन निकुंज शुक्ला ने किया। इस दौरान संतोष राठौर, आकाश गर्ग, मुनव्वर खान,परशुराम गुप्ता,अंकुश बंसल, संजय कुमार गुप्ता, किशोर अग्रवाल बंटी,नदीम अब्बासी, संदीप दीक्षित, आशु सिकरवार, गुड्डा पहलवान, विनय विद्यार्थी, अंकित श्रोत्रिय, रंजीत शर्मा, मोहित अग्रवाल, रामकैलाश यादव भी थे।