{"_id":"56dc401f4f1c1be3438b4568","slug":"har-har-mahadev-temple-gunje-to-cheers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में तैयारियां करता युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि की तैयारियां शिवालयों में पूरी कर ली गईं। शिव मंदिरों में तड़के से पूजा अर्चना का क्रम प्रारंभ होगा। दूध, दही, घृत एवं धतूरा के साथ ही अन्य कई पूजन सामग्री के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक भी होगा। भव्य फूल बंगला सजाने के साथ शाम को भजन व कीर्तन एवं आरती होगी। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण के मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
महाशिवरात्रि सोमवार के दिन होने के कारण इस बार इस दिन को काफी शुभ माना है। शिवालयों में रविवार को ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम स्थित विशाल शिवलिंग के साथ मां पार्वती की मूर्ति के निकट सफाई होती रही। श्री मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर स्वर्गाश्रम पर दो दिवसीय महाशिवरात्रि का मेला आयोजित होने के कारण पहले दिन हवन यज्ञ का आयोजन किया।
सात मार्च को सुबह दस बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। यह छोटा चौराहा, घंटाघर, बजरिया, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी व लोहा मंडी चौराहा होते हुए छारबाग पर पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया जाएगा। भगवान शंकर की महाआरती व प्रसाद का वितरण होगा। शाम चार बजे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बहन सरिता दीदी का सत्संग व शाम छह बजे 1001 दीपकों से महाआरती होगी।
विज्ञापन
पुरानी तहसील प्रांगण व गल्ला मंडी स्थित मंदिर कोटला रोड स्थित रमणेश्वर महादेव मंदिर पर आचार्य देशमुख ब्रह्मचारी के निर्देशन में महाशिवरात्रि की तैयारी को अंतिम रूप दिया। यहां दिव्य शिवलिंग का दर्शन होंगे। शिवभक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने कहा मोहल्ला दुली में स्थित श्री राधामोहन महाराज मंदिर में महादेव का दुग्धाभिषेक, भव्य फूलबंगला के साथ ही शिव विवाह, संकीर्तन व आरती प्रसाद वितरण होगा। सिद्धेेश्वर नाथ महादेव मंदिर मोहल्ला दुली में भारी भीड़ उमड़ेगी। बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर विभवनगर में सात मार्च को शिवरात्रि को बाबा विश्वनाथ की अखंड ज्योति एवं कलश यात्रा निकलेगी। कथा व्यास वेदाचार्य श्रीकृष्ण चंद्र महाराज वृंदावन वाले होंगे। श्री वैष्णो देवी धाम विकास ट्रस्ट के सचिव नेहरूलाल नारंग कहा उसायनी स्थित मंदिर पर महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
सांती में आज लगेगा भव्य मेला
फीरोजाबाद/खैरगढ़। महाराजा शांतुन की नगरी के नाम से प्रसिद्ध ग्राम सांती में विराजमान प्राचीन शांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर भव्य मेला लगेगा। यहां रात्रि 12 बजे से कांवड़ के चढ़ने का क्रम प्रारंभ होगा और दोपहर तक चलेगा। मंदिर पर पूजा अर्चना करने को दूर दराज ग्रामीण अंचल के साथ शहरी क्षेत्र से बड़ी ही संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। मेले में भीड़ को ध्यान में ही रखते हुए पुलिस बल तैनात किया है।