{"_id":"a4d52ba221bd9fa08d9fc16f4771499a","slug":"hanuman-jayanti-festival-starts-at-chandravaar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रवार में हनुमान जयंती मेला शुरू, शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रवार में हनुमान जयंती मेला शुरू, शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन चिंताहरण मारुति नंदन हनुमान मंदिर, चंद्रवार में दो दिवसीय मेले की शुरुआत भव्यता के साथ की गई। हनुमानजी की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। भारी संख्या में हनुमान भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरा मार्ग जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
रविवार की शाम निकाली गई शोभायात्रा की शुरुआत सपा नेता राजनारायन गुप्ता मुन्ना, उद्योगपति अनुराग बाबू ने हनुमानजी की आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर की। शोभायात्रा राधाकिशन मंदिर से शुरु होकर बजरिया, लोहामंडी होते हुए पसीना वाले हनुमान मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा की ऊंट, घोड़ों ने अगुवाई की। काली अखाडे़ के हैरतअंगेज कारनामों ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्य आकर्षक का केंद्र 125 फुट लंबी पूंछ रही। भक्तजन अपने कंधों पर पूंछ को उठाकर चल रहे थे। हनुमानजी की जगह-जगह आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अंत में चल रहे राम, लक्ष्मण और सीता की मुख्य झांकी मनमोहक दिखी। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद पसीना वाले हनुमानजी की महाआरती की गई। अशोक यादव, रवींद्र कुमार शर्मा, राजकुमार यादव, नवीन कुलश्रेष्ठ, चंद्रशेखर गुप्ता, श्याम प्रकाश यादव, रवी, बृजेश गुप्ता, वचन सिंह, पातीराम वर्मा, मनोज वर्मा, सुभाष ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। नगर में श्री बजरंग सेवा समिति द्वारा सात दिवसीय श्री हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार को नगर के दोनों बाजारों से गाजेबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पंजाबी कालोनी स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक बालशुक शरद द्वारा पूजन कराया गया। इसके बाद बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा एटा चौराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील, नारायण तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, तिदरी होते हुए बड़ा बाजार स्थित रामचंद्र मंदिर पर पहुंकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर और फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रथ में फूलों से सजी श्री हनुमानजी की प्रतिमा विराजमान थी। रास्ते भर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बाजारों में ध्वजाएं और गुब्बारे लगाकर सजावट की गई थी। वहीं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद् द्वारा संयुक्त रूप से स्टेशन रोड स्थित नहर कोठी वाले हनुमान मंदिर में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शिवराम, मुन्नालाल, ईबीएल यादव, बजरंग दल नगर संयोजक नारायण सिंह, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार वशिष्ठ, डा.डीएस राजपूत आदि मौजद थे।
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई हनुमानजी की जयंती
टूंडला। नगर में रविवार को भी हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के प्राचीन शिवसमाधि मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई और फूल बंगला सजाया गया। हनुमानजी की प्रतिमाओं पर चोला चढ़ाया गया। जगह-जगह सुंदरकांड एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों क ा आयोजन किया गया।
बडे़ शिवसमाधि मंदिर पर रविवार को पुजारी बसंतगिरि ने सर्वप्रथम श्रीराम भक्त हनुमानजी पर चोला चढ़ाया। हनुमानजी की विशेष हवन व आरती का आयोजन हुआ तथा सायंकाल श्रीरामचरित मानस प्रचार प्रसार समिति के तत्वावधान में सुंदरकांड का पाठ किया गया। अरविंद गुप्ता, सुधाकर उपाध्याय, भूरा उस्ताद, पुष्पेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, महावीर गुप्ता, सुरेश श्रोतिय, रिंकू, अमित, पप्पू द्वारा प्रसाद का वितरण कराया गया। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर कंपनी बाग पर अरविंद त्रिवेदी ने पूजा-अर्चना कराई। इसके अलावा बल्देव रोड स्थित हनुमान मंदिर, हठीले हनुमान मंदिर टूंडली आदि को विशेष रूप से सजाया गया था। भंडारों का आयोजन किया गया। नौहवार मार्केट में सुंदरकांड में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। यहां देरसायं तक भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।