फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hanging

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
hanging
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

- पांच साल पहले हुआ था विवाह, ससुरालवाले फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा। गांव नगला भूड़ निवासी महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला भादऊ निवासी सुधा (25) का शव रविवार को घर के अंदर बरामदे में रस्सी के फंदे से लटका मिला था। यह जानकारी ग्रामीणों ने फरिहा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ससुरालीजन शव को घर के अंदर ही छोड़कर भाग गए थे। मायके वालों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने फंदे से शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सुधा मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कहा, सुधा की शादी अवधेश के साथ पांच साल पहले हुई थी। दोनों से करीब दो साल का बेटा भी है। थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार का कहना है कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed