{"_id":"6249e2310d533b7cc549669d","slug":"handicraft-firozabad-news-agr529114245","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्प मेले में फिरोजाबाद के कांच निर्यातकों को मिले 250 करोड़ रुपये के आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्प मेले में फिरोजाबाद के कांच निर्यातकों को मिले 250 करोड़ रुपये के आर्डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तशिल्प मेले में फिरोजाबाद के कांच निर्यातकों को मिले 250 करोड़ रुपये के आर्डर
- कांच के उत्पाद विदेशी ग्राहकों को भाए, अभी 300 करोड़ रुपये के आर्डर एमओयू की प्रक्रिया में
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) की ओर से ग्रेटर नोएडा में आयोजित भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले में जिले के कांच उत्पादों व हस्तशिल्प से बने सामान विदेशी ग्राहकों को खूब भाए। मेले में कांच व हस्तशिल्प निर्यातकों को 250 करोड़ रुपये के आर्डर मिल चुके हैं। 300 करोड़ के आर्डर और मिलने की संभावना है। इनके एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) अंतिम प्रक्रिया में हैं।
मेले में 600 स्थायी व 900 से अधिक अस्थायी स्टॉल लगाए गए। दो साल से मंदी की मार से परेशान फिरोजाबाद के हस्तशिल्पियों व कांच कारोबारियों को मेले से काफी उम्मीदें थीं। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, चेक गणराज्य, स्वीडन, फ्रांस और अमेरिका के ग्राहकों ने फिरोजाबाद में निर्मित कांच उत्पादों डेकोरेशन लाइट, क्रिसमस से जुड़े सामान, ग्लास-स्टोन से निर्मित किचेन वेयर, टेबिल वेयर, बाथरूम संबंधी उत्पादों को काफी सराहा। क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगे फ्लावर पॉट, फैंसी हैंगिंग लाइट, कांच मोती की माला आदि विदेशी खरीदारों को खासे भाए। मेला में प्रतिभाग को पहुंचे कांच निर्यातक व हस्तशिल्पी गगन सचदेवा, राजेद्र गुप्ता, नमन गुप्ता आदि की मानें तो इस बार फिरोजाबाद के कांच निर्यात इकाइयों और हस्तशिल्पियों को 250 करोड के आर्डर फाइनल हो चुके हैं। करीब 300 करोड़ रूपये के आर्डर के सैंपल फाइल होने के बाद एमओयू की प्रक्रिया में हैं।
इन्होंने किया प्रतिभाग
मेले में फिरोजाबाद की 20 इकाइयों, 68 हस्तशिल्पी और निर्यातकों ने अपने स्टॉल लगाए। भाग लेने वालों में शिवम पचौरी,राजीव दीक्षित,अनीष जैन,विपिन अग्रवाल,नमन बंसल, श्रेय बंसल और कपिल अग्रवाल,नितिन अग्रवाल, शरद गुप्ता आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
हस्तशिल्प मेले का सफल आयोजन हमारे लिये बेहद अहम रहा। इसके लिए ईपीसीएच के चेयरमैन राजकुमार मल्होत्रा, डीजी राकेश कुमार एवं मेला निदेशक आरके वर्मा को बधाई। हमें इस मेला से काफी उम्मीदें थीं। 250 करोड़ के आर्डरों को मंजूरी मिल गई है। इससे कांच निर्यातकों को बढ़ावा मिलेगा।
- मुकेश बंसल टोनी, चेयरमैन ग्लास एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन
विदेशी ग्राहकों के 250 करोड़ के आर्डर फाइनल हो चुके हैं। 300 करोड़ के आर्डर फाइनल होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मंदी से जूझ रहे कांच निर्यात उद्योग जगत के लिये ईपीसीएस फेयर ने संजीवनी का काम किया।
- सरवर हुसैन, सचिव, ग्लास एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन