फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hand pumps

हैंडपंप रिबोर के नाम पर खर्च धनराशि की कराएं जांच

Sun, 03 Jul 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
hand pumps
हैंडपंप रिबोर के नाम पर खर्च धनराशि की कराएं जांच
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने डीएम को दिए निर्देश, रात सवा दस बजे तक हुई विकास कार्यों व अपराध की समीक्षा
ईओ टूंडला के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी अफसरों को दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व अपराध की समीक्षा की। उन्होेंने ग्रामीण विकास के साथ कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालन पर जोर दिया। कहा, हैंडपंप रिबोर के नाम पर खर्च हो रही भारी भरकम धनराशि की जांच कराई जाए। इसके लिए डीएम को निर्देश भी दिए।

शनिवार रात सवा दस बजे तक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह दयालु और राज्यमंत्री कारागार सुरेश सिंह राही की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा अपराधियों एवं माफिया को चिह्नित कर शिकंजा कसा जाए। अवैध कब्जा को हटाने के साथ आमजन के साथ न्याय करने की हिदायत अफसरों को दी। सड़क सुरक्षा पर जोर दिया। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि बड़ी परियोजना को निर्धारित समय में पूर्ण कराएं। टूंडला नगर पालिका में मलिन बस्ती के नाम पर रिहायशी कालोनी दिखाए जाने पर बैठक में नाराजगी जाहिर की। ईओ टूंडला के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने प्रधान एवं सचिव द्वारा हैंडपंप रिबोर के नाम पर धननिकासी की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों को प्रगति की जानकारी अवश्य दी जाए। सीडीओ चर्चित गौड़ ने बैठक में प्रगति रिपोर्ट रखी। जिलाधिकारी रवि रंजन ने प्रभारी मंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराए जाने का भरोसा दिया। बैठक में सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन,भाजपा जिला संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, नगर विधायक मनीष असीजा,टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed