फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   GST evasion caught in Special Glass Works, fine of Rs 15.65 lakh

Firozabad News: विशेष ग्लास वर्क्स में पकड़ी जीएसटी चोरी, 15.65 लाख का जुर्माना

Thu, 29 Aug 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 29 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
GST evasion caught in Special Glass Works, fine of Rs 15.65 lakh
फिरोजाबाद। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शहर की प्रमुख कांच इकाई पर लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी। मैसर्स विशेष ग्लास वर्क्स पर 15.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सेंट्रल जीएसटी की टीम मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे शहर के आंतरिक भाग में संचालित मैसर्स विशेष ग्लास वर्क्स पर पहुंची। टीम ने रात करीब दो बजे तक कांच इकाई में मौजूद स्टॉक एवं कर भुगतान संबंधी पत्रावली खंगाली। टीम में शामिल कई अधिकारी कई घंटों तक स्टॉक व कच्चे माल के कर भुगतान संबंधी पत्रावली का मिलान करते रहे। उपायुक्त सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग उमाशंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विशेष ग्लास वर्क्स पर 15.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि मौके पर ही वसूली गई। टीम में अधिकारीगण अनिमेश कुमार, आशीष शुक्ला, ओमप्रकाश सिंह के अलावा स्थानीय जीएसटी अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed