{"_id":"67bf5e5752038ece80020ec1","slug":"grp-reunites-four-separated-minors-with-family-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-143426-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जीआरपी ने परिजन से मिलाए बिछड़े चार नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जीआरपी ने परिजन से मिलाए बिछड़े चार नाबालिग
Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। राजकीय रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत आम्रपाली एक्सप्रेस से चार नाबालिगों को बरामद किया है। जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
औरैया के थाना बेला अंतर्गत गांव रमपुरा निवासी रोशनी 15 वर्ष, मनीष उर्फ छोटू 11 वर्ष व मुन्नी आठ वर्ष बुधवार इटावा से 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में रात 12.14 बजे बैठकर आ गए थे। बच्चों के बाबा जगदीश ट्रेन में चढ़ नही पाए। जिसकी वजह से बच्चे उनसे बिछड़ गए थे। जीआरपी के कंट्रोल आगरा से सूचना मिलने पर टूंडला जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी ने ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर बच्चों को सकुशल उतारकर उनके बाबा जगदीश को सौंप दिया। वहीं दूसरा मामला मैनपुरी के भोगांव निवासी रंजीत 17 वर्ष प्लेटफार्म नंबर चार पर घूम रहा था। पुलिस ने उससे पूछ तो उसने सारी जानकारी दे दी। जीआरपी ने प्लेटफॉर्म पर घूम रहे रंजीत को परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद