फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   GRP constable saves passenger life after he falls from moving train

यात्री की बचाई जान: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा युवक, माैत के मुंह से खींच लाया जीआरपी का जवान

Tue, 28 Apr 2026 09:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Tue, 28 Apr 2026 09:19 PM IST
सार

स्टेशन पर मौजूद रेलयात्रियों ने चिल्लाते हुए युवक को रोकने का प्रयास किया, किंतु जैसे ही उसने पायदान पर पैर रखा, वह फिसल गया। तभी स्टेशन पर अलर्ट जीआरपी जवान हजरत याकूब ने छलांग लगाकर यात्री को पकड़ लिया तथा ट्रेन के नीचे लगभग जा चुके यात्री को खींचकर निकाल लिया।

विज्ञापन
GRP constable saves passenger life after he falls from moving train
यात्री को बचाते जीआरपी जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टूंडला में चलती ट्रेन में चढ़ रहे रेलयात्री का पैर फिसल गया। रेलयात्री को प्लेटफार्म से नीचे गिरता देख जीआरपी के जवान ने छलांग लगा दी तथा उसे खींचते हुए उसकी जान बचा ली। घटना में घायल रेलयात्री को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह 10:56 बजे करीब की है। ट्रेन नंबर 12487 सीमांचल एक्सप्रेस टूंडला स्टेशन से फिरोजाबाद की ओर चली थी। जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी, तभी एक यात्री दौड़ता हुआ आया और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। स्टेशन पर मौजूद रेलयात्रियों ने चिल्लाते हुए उसे रोकने का प्रयास किया, किंतु जैसे ही उसने पायदान पर पैर रखा, वह फिसल गया। तभी स्टेशन पर अलर्ट जीआरपी जवान हजरत याकूब ने छलांग लगाकर यात्री को पकड़ लिया तथा ट्रेन के नीचे लगभग जा चुके यात्री को खींचकर निकाल लिया।
विज्ञापन


घटना में रेलयात्री घायल हो गया, गनीमत रही उसकी जान बच गई। जिसने भी घटना को देखा जीआरपी के जवान की सराहना की। रेलयात्री प्रयागराज निवासी अंजनी तिवारी है। जीआरपी जवान की सूचना पर पहुंचे रेलवे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर आरपीएफ जवान के साथ उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी मोनू आर्य का कहना है कि चलती ट्रेन में चढ़ रहे रेलयात्री नीचे गिर गया था। समय रहते ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बचा लिया, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। घायल को प्राथमिक उपचार दिला दिया है। साथ ही उसके परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed