फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Grover route by Maharaja Gurharaj Nishad

महाराजा गुहराज निषाद के जयकारे से गूंजे मार्ग

Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Grover route by Maharaja Gurharaj Nishad
महाराज गुहाराज निषाद जयंती पर शोभायात्रा के ‌दौरान मौजूद अतिथि।
महाराज गुहराज निषाद जयंती पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का कई स्थानों पर फूलों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने दीप प्रज्वलन और विधायक मनीष असीजा ने फीता काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। महिला आयोग की सदस्य मीना राजपूत, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने गांधी पार्क मैदान से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सर्वप्रथम चल रहे ऊंट पर बैठे नगाड़ा वादक एवं घुड़सवार चल रहे थे। इसके बाद महर्षि वेदव्यास, रानी अवंतीबाई लोधी, महर्षि कश्यप की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।  राम-सीता-लक्षण को नाव से पार कराते हुए केवट की झांकी और शंकर-पार्वती की झांकी को देखकर भावविभोर हो गए। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि जयंती पुराने इतिहास को बताती है। विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि शुभ अवसर पर समाज को एकजुट होना चाहिए। क्षेत्र में जहां महाविद्यालय नहीं हैं, वहां स्थापना कराई जाएगी। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने समाज को बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश दिया। महोत्सव समिति अध्यक्ष विनोद कुमार बंटी ने आभार व्यक्त किय। इस दौरान सोनू राजपूत, शंकरलाल निषाद, राकेश वर्मा, गीतम सिंह, लाखन सिंह, मुन्नालाल निषाद, सत्यपाल वर्मा नेताजी, कप्तान सिंह, रामखिलाड़ी, विवेक लोधी, डा. डीआर वर्मा, बौहरे नत्थलाल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed