फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Grand devotion swamped punch in Kalyank

पंच कल्याणक में उमड़ा भक्ति सैलाब

Fri, 27 Nov 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
बालयोगी प्रज्ञाश्रमण श्री अमित सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में लघु पंच कल्याणक महोत्सव की शुरुआत भव्यता से हुई। माहौल भक्तिमय नजर आया। मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। महायज्ञ नायक ने कील स्थापना कर महोत्सव की विधिविधान से शुरुआत कराई।
विज्ञापन

नसियाजी मंदिर में भगवान महावीर का पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह इंद्र-इंद्राणियों ने मुनिश्री को श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद लिया। इसके बाद पंडित धर्मचंद्र शास्त्री, पंडित अखिलेश शास्त्री, पंडित शगुन शास्त्री ने पूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ अशोक जैन ने ध्वजारोहण किया। मंच का उद्घाटन ललितेश जैन और कल्पना जैन ने किया। चित्र अनावरण मनोज जैन, शीतल जैन ने किया। इसके बाद पात्रों का शुद्धीकरण , मंगल घट स्थापना की गई। बाहर से आए लोगों का सम्मान भी किया गया। शाम सात बजे से भगवान के माता पिता के स्वरूप बने पुष्पा जैन, बसंत जैन इंद्र इंद्राणियों एवं अपने सभी प्रमुख दरबारियों के साथ मंच पर विराजमान रहे। माता की गोद भराई रस्म हुई। गोद भरने का सौभाग्य रेनू जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अमित जैन, सुनील जैन,  राजेश जैन, गुलाब चंद्र जैन, मुकेश, लकी, बासू, संदीप, शुभ जैन, आलोक, पुष्पेंद्र मामा, प्रवीन कटरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पंच कल्याणक महोत्सव में आज का कार्यक्रम
सुबह छह बजे नित्याभिषेक पूजन, आठ बजे भगवान का जन्म, नौ बजे से जन्माभिषेक जुलूस, 11.30 बजे पांडुक शिला पर श्रीजी का अभिषेक, दोपहर 12 बजे पालना बाल क्रीड़ा, एक बजे राज दरबार, सायं 6.30 बजे समवशरण की रचना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed