फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gram pradhan dance with bar girl, video viral

प्रधान का बारवाला के साथ डांस करते वीडियो हुआ वायरल

Sat, 18 Dec 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan dance with bar girl, video viral
शिकोहाबाद। ब्लॉक शिकोहाबाद के एक ग्राम प्रधान का बारबाला के साथ डांस करने और उस पर रुपये उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान का बारबाला के साथ डांस करने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। वीडियो को देखने वालों के मुंह पर तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगीं। लेकिन जब वीडियो की सच्चाई का पता लगाया गया तो पता चला कि यह वीडियो एक जनप्रतिनिधि की बेटी की शादी का है। यह शादी आगरा के एक होटल में हुई थी। इसी दौरान वहां बारातियों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए स्टेज लगाई गई थी, जिस पर महिला कलाकार गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर रही थी। प्रधान जी भी स्टेज पर चढ़ कर बारबाला के साथ ढुमके लगाने लगे। इतना ही नहीं जेब में रखी नोटों की गड्डी निकाल कर उस पर बरसाने लगे। इसे शादी समारोह में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में शूट कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस संबंध में प्रधान से जानकारी की तो उनका कहना था कि यह उनको बदनाम करने की साजिश है। शादी समारोह में नृत्य करना गुनाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed